Chaibasa News : स्वस्थ्य जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी : अतुल

टाटा स्टील ने जोड़ा रन-ए-थॉन के दूसरे संस्करण की घोषणा गुरुवार को सनसाइन होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान की.

चाईबासा.

टाटा स्टील ने जोड़ा रन-ए-थॉन के दूसरे संस्करण की घोषणा गुरुवार को सनसाइन होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान की. इस वर्ष की थीम ””””””””हर कदम एक हरित कल के लिए”””””””” रखी गयी है. रन-ए-थॉन का दूसरा संस्करण ओडिशा के क्योंझर जिले के जोड़ा सेंट्रल मैदान में 23 नवंबर को होगा.

5000 से अधिक लोग होंगे शामिल

ओएमक्यू के महाप्रबंधक अतुल कुमार भटनागर ने कहा जोड़ा रन-ए-थॉन का आयोजन भविष्य के ध्यान में रखते हुए किया गया है. टाटा स्टील स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है. इसके माध्यम से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया है. श्री भटनागर ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय को एक साथ लाना और फिटनेस के साथ पर्यावरण जागरुकता को बढ़ावा देना है. वर्तमान में शारीरिक फिटनेस सबके लिए जरूरी है. इस अवसर पर दौड़ में शामिल लोगों से एक-एक पौधा लगाया जायेगा. इसकी देखरेख टाटा स्टील करेगी. श्री भटनागर ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे इस प्रतियोगिता में भाग लें. एक स्थायी कल की दिशा में हर कदम को सार्थक बनायें. अतुल भटनायक ने कहा कि इस दौड़ में 5000 से अधिक लोगों के भाग लेने की संभावना है. ये रहे उपस्थित कार्यक्रम का संचालन टाटा स्टील के कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन के हेड व रिजनल मैनेजर राजेश रंजन ने किया. मौके पर माइनिंग प्लानिंग के चीफ ओएमक्यू अश्विनी कुमार, नोवामुंडी टाटा स्टील के ओएमक्यू के जीएम अतुल भटनागर उपस्थित रहे. धन्यवाद ज्ञापन उदय प्रताप सिंह ने किया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >