Chaibasa News : शारदा आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका और सहायिका को हटाने की मांग

सवनियां पंचायत के ग्राम शारदा में मुंडा सोमा मुंडरी की अध्यक्षता में बैठक हुई.

बंदगांव.

सवनियां पंचायत के ग्राम शारदा में मुंडा सोमा मुंडरी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका बसंती भेंगरा और सहायिका राड़ी चुटिया पूर्ति को हटाने की मांग उठी. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सेविका अपने घर में आंगनबाड़ी केंद्र चलाती है. सही समय पर केंद्र नहीं खोलती और पोषाहार भी उचित समय पर नहीं देती है.

ग्रामीणों ने कहा कि सेविका व सहायिका को कई बार समझाया गया, पर मानने को तैयार नहीं है. सेविका द्वारा ग्रामीणों को डराया-धमकाया भी जाता है. यदि सेविका को जल्द नहीं हटाया गया, तो ग्रामीण सीडीपीओ कार्यालय का घेराव करेंगे. बंदगांव की सीडीपीओ बिंदु ने बताया कि इस संबंध में ग्रामीणों की लिखित शिकायत मिली है. विभाग ने सेविका तथा सहायिका के खिलाफ दो बार शोकॉज जारी किया है. जांच कर उचित कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी को सूचित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >