Chaibasa News : चाईबासा में नो इंट्री विवाद पर प्रशासन ने हादसों में मौत के आंकड़ों को बताया भ्रामक

तांबो चौक पर चार दिन बाद स्थिति सामान्य, पुलिस जवान की तैनाती

चाईबासा. एनएच व बाइपास सड़क पर नो इंट्री की मांग को लेकर चाईबासा के तांबो चौक पर ग्रामीणों के धरना-प्रदर्शन में लाठी चार्ज व गिरफ्तारी के चार दिन बाद स्थिति सामान्य दिखी. तांबो चौक के मार्ग पर आवागमन सुव्यवस्थित हो गया है. हालांकि, यहां पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है. दुकानें भी आम दिनों की तरह संचालित हो रही हैं. इस बीच शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने नो एंट्री को लेकर वर्तमान स्थिति स्पष्ट किया. पिछले तीन वर्षों के दुर्घटना संबंधी आंकड़ों को सार्वजनिक किया गया. ग्रामीणों का आरोप है कि बीते दो साल में सड़क हादसों में 157 लोगों की मौत हुई. वहीं, प्रशासन के अनुसार, जनवरी 2024 से अक्तूबर 2025 तक सड़क दुर्घटनाओं में कुल 76 लोगों की मौत हुई है.

ग्रामीणों की मांग पर दिसंबर, 2024 के बाद नो इंट्री में हुआ बदलाव:

प्रशासन के अनुसार, जनसंख्या में वृद्धि, शहरीकरण, आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि और वैकल्पिक रास्तों के अभाव में हर साल दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं. दिसंबर, 2024 से पहले नो-एंट्री के कारण भारी वाहन रोड किनारे खड़े रहते थे. इसके कारण जाम और दुर्घटनाएं बढ़ गयी थीं. स्थानीय ग्रामीणों के अनुरोध पर नो-एंट्री के समय में बदलाव किया गया था. दिसंबर, 2024 से पूर्व की व्यवस्था पुनः लागू करने से केवल दुर्घटनाओं के समय-स्थान में परिवर्तन होगा. दुर्घटना की संख्या में कमी की संभावना कम है. जिला प्रशासन ने बताया कि दिसंबर, 2024 से पूर्व चाईबासा से हाटगम्हरिया राष्ट्रीय मार्ग व बायपास सड़क पर प्रात: 06 से रात्रि 09 बजे तक भारी वाहनों की नो इंट्री रहती थी.

रिंग रोड परियोजना अटकी:

प्रशासन के अनुसार, चाईबासा शहर के चारों ओर करीब 14 किलोमीटर लंबा रिंग रोड की परियोजना का प्रस्ताव तैयार है. इससे भारी वाहनों को शहर में प्रवेश की आवश्यकता नहीं रहेगी. वहीं, दुर्घटनाओं में कमी आएगी. हालांकि, भूमि अधिग्रहण को लेकर स्थानीय ग्रामीण विरोध कर रहे हैं.

प्रशासन भारी वाहनों के समय में किये बदलाव

कुजू पुल से सिंहपोखरिया की ओर प्रवेश : सुबह 9.30 से 11 बजे तक

सिंहपोखिरया से कुजू पुल की ओर प्रवेश : सुबह 11 बजे से रात 12.30 बजे तक

सरायकेला मोड़-बायपास चौक तक : रात्रि 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नो इंट्री नहीं

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >