बच्चे तेज गति से वाहन नहीं चलायें, हेलमेट व सीट बेल्ट का करें उपयोग

पश्चिमी सिंहभूम में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया, जहाँ छात्रों को यातायात नियमों और सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व के बारे में शिक्षित किया गया. नशे में वाहन चलाने के खतरों और सरकार की गुड समैरिटन योजना पर भी प्रकाश डाला गया.

चक्रधरपुर : जिला सड़क सुरक्षा टीम एवं परिवहन विभाग, पश्चिमी सिंहभूम की ओर से बुधवार को मध्य विद्यालय आसनतालिया, चक्रधरपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात व्यवहार के लिए प्रेरित करना रहा. अभियान के दौरान विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों, रोड मार्किंग, विभिन्न यातायात संकेत बोर्ड तथा नियमों के उल्लंघन पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी दी गई.

नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील

टीम ने सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए तेज गति से वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन चलाने, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाले खतरों के प्रति जागरूक किया. विद्यार्थियों को सरकार की गुड समैरिटन योजना व सड़क दुर्घटना में पीड़ित परिवार को मिलने वाले मुआवजे से संबंधित प्रावधानों की भी जानकारी दी गई. टीम ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें.

आसपास के लोगों काे भी सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

अपने परिवार, विद्यालय तथा आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की. विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवलाल महतो ने विद्यार्थियों से नशे का सेवन कर वाहन नहीं चलाने की अपील की. उन्होंने कहा - तेज गति, लापरवाही और यातायात नियमों का उल्लंघन दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं. जिला सड़क सुरक्षा टीम की ओर से कहा गया कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है. हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग, सुरक्षित गति और यातायात नियमों का पालन दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीन अनवर

शीन अनवर वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक एवं स्नातकोत्तर तथा बी एड किया है. राजनीति, धर्म, शिक्षा के क्षेत्र में इन्होंने लंबा काम किया है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >