चंपुआ: नाली न होने से घरों में घुसा पानी, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

चंपुआ में जल निकासी की व्यवस्था न होने से घरों में पानी घुसने पर ग्रामीणों ने सड़क जाम किया। प्रशासन के आश्वासन के बाद स्थिति सामान्य हुई।

जैंतगढ़: चंपुआ प्रखंड के ब्रह्मपुर-करंजिया लोक निर्माण विभाग मार्ग पर जल निकासी की व्यवस्था न होने से दर्जन भर से अधिक घरों में बारिश का पानी घुस गया. इससे नाराज ग्रामीणों ने बीती शाम सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. जाम के कारण करंजिया-तुरुमुंगा और करंजिया-बौंशुली मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही चंपुआ के सब-कलेक्टर उमाकांत परिडा, तहसीलदार सत्यब्रत साहू, राजस्व निरीक्षक संपदा प्रधान और चिन्मय महामनता मौके पर पहुंचे. प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर और समस्या के समाधान का आश्वासन देकर जाम हटवाया.

ग्रामीणों का कहना है कि विभाग ने कई गांवों में सड़कें तो बना दी हैं, लेकिन घनी आबादी वाले इलाकों में नालियों का निर्माण नहीं कराया. स्थानीय लोगों ने विभाग से तत्काल नालियां बनाने की मांग की है.

गौरतलब है कि क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से अरदेई और वैतरणी नदियों समेत कई नहरें उफान पर हैं, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है. बारिश और जलजमाव के कारण चंपुआ ब्लॉक के 6 राजस्व सर्कलों में करीब 35 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं. फिलहाल तहसील व ब्लॉक प्रशासन प्रभावित इलाकों में स्थिति को नियंत्रित करने और राहत कार्य चलाने में जुटा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md Nadeem

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >