Chakradharpur News : पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को लगायी आग, 80% झुलसा

आनंदपुर के नारायण टोला की घटना, हालत गंभीर

मनोहरपुर.

आनंदपुर थाना क्षेत्र के नारायण टोला में मंगलवार सुबह पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में आकर 36 वर्षीय युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली. इस घटना में युवक बुरी तरह झुलस गया है, उसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल युवक की पहचान नारायण टोला निवासी सुमित जोजोवार के रूप में की गयी है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे सुमित जोजोवार अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ. देखते ही देखते दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गयी कि सुमित ने गुस्से में आकर घर में रखा पेट्रोल अपने ऊपर उड़ेल लिया और माचिस मार ली. चीख-पुकार सुनकर परिजन और आस-पड़ोस के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक सुमित बुरी तरह झुलस चुका था. घटना के बाद परिजनों को घायल सुमित को अस्पताल ले जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. सुबह 9:00 बजे हुई इस खौफनाक घटना के करीब साढ़े चार घंटे बाद दोपहर 1:30 बजे घायल युवक को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जा सका. समय पर इलाज नहीं मिलने पर युवक की स्थिति और बिगड़ गयी. मनोहरपुर सीएचसी के डॉक्टरों ने बताया कि सुमित लगभग 80 प्रतिशत तक झुलस चुका है और उसकी हालत नाजुक बनी है. अस्पताल के चिकित्सकों ने तुरंत उसका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे बेहतर और उच्च स्तरीय इलाज के लिए बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

आनंदपुर थाना क्षेत्र के नारायण टोला में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहाँ पत्नी से हुए विवाद के बाद एक 36 वर्षीय युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया.युवक की पहचान नारायण टोला निवासी सुमित जोजोवार के रूप में हुई है.इस घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया है,उसका इलाज मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है,जिसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 9 बजे सुमित जोजोवार का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर लड़ाई हुआ था.बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर सुमित ने घर में रखे पेट्रोल को अपने ऊपर उड़ेल लिया और आग लगा ली.घटना के बाद परिजनों और आस पास के लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सुमित बुरी तरह झुलस चुका था.घटना के बाद परिजनों को अस्पताल ले जाने में काफी समय लग गया, सुबह 9 बजे की इस घटना के बाद घायल युवक को दोपहर करीब 1:30 बजे मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.चिकित्सकों के अनुसार, सुमित लगभग 80 प्रतिशत तक झुलस चुका है. मनोहरपुर सीएचसी में डॉक्टरों ने तुरंत उसका प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul pathak

अतुल पाठक ने दून ग्लोबल यूनिवर्सिटी, देहरादून से मास्टर डिग्री पूरी की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव है. पिछले दो वर्षों से वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और कोल्हान क्षेत्र की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के साथ काम करने का अनुभव है. स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें क्रिकेट में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >