चक्रधरपुर में डिस्ट्रिक्ट लेवल ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित, 100 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

West Singhbhum: पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और शानदार मुकाबलों से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

West Singhbhum: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर चक्रधरपुर के संत जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन व पश्चिमी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो संघ के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित किया गया. प्रतियोगिता में जिला के 15 विद्यालयों के करीब 100 खिलाड़ियों ने भाग लेकर विभिन्न भार वर्गों में अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया. मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता का निर्माण करता है.

खिलाड़ियों की प्रतिभा निखार रहा एसोसिएशन

पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव अजय नायक ने कहा कि जिला में खेलों को बढ़ावा देने व खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने के लिए जिला ओलंपिक एसोसिएशन काम कर रही है. खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना व उन्हें उच्च स्तर तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है. पश्चिमी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अनुराग शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.

खेल भावना को प्रोत्साहित करना जरूरी

स्कूल के प्राचार्य फादर एस पुथुमयराज ने कहा विद्यालय सदैव शिक्षा के साथ-साथ खेलों को समान महत्व देता रहा है. ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास व खेल भावना को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इस अवसर पर जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष प्रमोद भगेरिया, विद्यालय की उप-प्राचार्या सिस्टर रानिट ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुये प्रतियोगिता की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की. इस अवसर पर प्रसिद्ध अभिनेता दिनकर शर्मा, अभिभावक, प्रशिक्षक (कोच) उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें…

Chaibasa: कोल्हान यूनिवर्सिटी में UG के लिए 15000 आवेदन, PG के लिए भी एडमिशन शुरू

चाईबासा ब्लड बैंक कांड: 5 बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाने के आरोपी डॉक्टरों को झारखंड हाईकोर्ट से राहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >