चाईबासा में 26 को निकलेगा मोहम्मदिया जुलूस, 28 साल का है इतिहास

चाईबासा में 28 वर्षों से लगातार निकाले जा रहे मोहम्मदिया जुलूस की तैयारियां शुरू हो गई हैं. 26 अगस्त को रजा-ए-मदीना मस्जिद से शुरू होकर यह जुलूस मुस्लिम बहुल क्षेत्रों से गुजरेगा.

चाईबासा: ईद मिलादुन्नबी पर मोहम्मदिया जुलूस निकालने को लेकर बड़ी बाजार रजा-ए-मदीना मस्जिद के मतवल्ली अख्तर आलम ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र दिया है. पत्र के अनुसार, 26 अगस्त को सुबह 8:30 बजे रजा-ए-मदीना मस्जिद से जुलूस निकलेगा, जो दोपहर दो बजे तक चलेगा.

28 वर्षों से निकल रहा जुलूस

अख्तर आलम ने बताया कि चाईबासा में लगातार 28 वर्षों से मोहम्मदिया जुलूस निकाला जा रहा है. जुलूस मुस्लिम बहुल क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए यशोदा सिनेमा हॉल, शहीद पार्क और सदर थाना पहुंचेगा. इसके बाद उसी मार्ग से बड़ी बाजार लौटकर उलेमाओं की सामूहिक दुआ के बाद समापन होगा. शांतिपूर्ण आयोजन के लिए कमेटी गठित की गयी है, जिसमें मीर जहांगीर, समीर अहमद, महबूब आलम, शाहबाज अहमद और मो. असलम शामिल हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >