Chaibasa News : चाईबासा क्लब ने फेनेटिक क्लब को 7 विकेट से हराया

चाईबासा क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फेनेटिक क्लब चाईबासा को सात विकेट से हराकर चार अंक हासिल किए.

चाईबासा.

चाईबासा क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फेनेटिक क्लब चाईबासा को सात विकेट से हराकर चार अंक हासिल किए. बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में फेनेटिक क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.5 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गयी. टीम के सावन गोप ने आठ चौके व तीन छक्कों की बदौलत 64 रनों की तेजतर्रार पारी खेली.

अंश राज ने 20, कृष्णा देवगम ने 19, धनय हांसदा ने 15 और अनमोल टोपनो ने 14 रन बनाए. गेंदबाजी में चाईबासा क्रिकेट क्लब के पीयूष त्यागी और रोहित बरजो ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अमित राजसिंहदेव, दीपक कुमार और हृतिक सेठ को एक-एक सफलता मिली. जवाब में चाईबासा क्रिकेट क्लब ने कप्तान आमर्त्य चौधरी (68 रन, 10 चौके, 2 छक्के) और राहुल राज (नाबाद 58 रन) की जबरदस्त साझेदारी से 20.4 ओवर में तीन विकेट पर जीत दर्ज की. विकेटकीपर मनु राज ने 10 रन बनाए.

आज का मैच :

फ्रेंड्स क्लब चाईबासा का मुकाबला चक्रधरपुर के लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब से होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >