Chaibasa News : टेबो घाटी में बदमाशों ने सड़क जाम कर वाहन लूटने का किया प्रयास

टेबो घाटी से रात भर वाहनों का आवागमन बंद रहा

बंदगांव.

कराइकेला थाना की टेबो घाटी में रविवार देर रात में अपराधियों ने वाहनों को लूटने के लिए सड़क पर पत्थर रखकर जाम करने की कोशिश की. इसकी सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अंकित कुमार दलबल के साथ घटनास्थल के पास पहुंचे. सड़क पर रखे गये पत्थरों को हटाया. कुछ अनहोनी न हो, इसे लेकर रांची की ओर जाने वाले वाहनों को नकटी में सुबह तक रोक दिया. मालूम रहे की पिछले दिनों भी टेबो घाटी में अपराधियों ने वाहनों पर पत्थरबाजी की थी. अभी तक कोई अपराधी पकड़ा नहीं गया है. लोगों के मुताबिक टेबो घाटी से 24 घंटे वाहनों का आवागमन होते रहता है. इसे लेकर वाहन चालकों एवं यात्रियों में दहशत का माहौल है. इस घटना की छानबीन में कराइकेला तथा टेबो पुलिस जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >