Chaibasa News : प सिंहभूम के 20 युवा दिल्ली भ्रमण को रवाना

17वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम

चाईबासा.

सीआरपीएफ की 197वीं बटालियन और मेरा युवा भारत, चाईबासा के संयुक्त तत्वावधान में 17वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों के 20 आदिवासी युवक-युवतियों को दिल्ली भ्रमण के लिए रवाना किया गया. प्रस्थान से पूर्व बटालियन परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया.

इस अवसर पर चयनित प्रतिभागियों के बीच जूते, टी-शर्ट, टोपी, ट्रैकसूट, थर्मल इनर वियर तथा यात्रा खर्च के लिए नकद राशि का वितरण किया गया. बटालियन के कमांडेंट सुरेश कुमार ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो, चाईबासा, बंदगांव, गुदड़ी और गोइलकेरा प्रखंडों के ग्रामीण व आर्थिक रूप से कमजोर आदिवासी युवाओं को दिल्ली स्थित पर्यटन, ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के भ्रमण के माध्यम से वहां की परंपरा और संस्कृति से परिचित कराना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है. 20 प्रतिभागियों में 10 युवक और 10 युवतियां शामिल हैं. इनके साथ बटालियन की ओर से एक महिला और एक पुरुष एस्कॉर्ट भी रवाना हुए. विदाई समारोह में बटालियन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय चौधरी, द्वितीय कमान अधिकारी प्रमेंद्र नारायण, उप कमांडेंट शंभू कुमार विश्वास के अलावा मेरा युवा भारत के पदाधिकारी अभिषेक आनंद, सुनील जेराई तथा 197 बटालियन के सभी पदाधिकारी व जवान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >