निर्माणाधीन घर से महिला का अधजला शव बरामद

बालीडीह थाना क्षेत्र की राधानगर पंचायत के दूधीमाटी क्षेत्र की घटना दो दिन पहले का है शव

बोकारो, बालीडीह थाना क्षेत्र के राधानगर पंचायत के दूधीमाटी क्षेत्र के एक निर्माणाधीन आवास से महिला (30 वर्ष) का अधजला शव शनिवार की सुबह पुलिस ने बरामद किया. शव किष्टो बाउरी के निर्माणाधीन मकान से मिला है. घटना की सूचना मिलने पर मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे. घटना स्थल का मुआयना किया. बताया कि शव दो दिन पहले का है. जांच के बाद ही कुछ बता पायेंगे. महिला की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को जलाने की कोशिश की गयी है या महिला के साथ कोई हादसा हुआ है. जो भी हुआ है मामला संदिग्ध है. घटनाक्रम की पूरी जांच की जायेगी. आसपास के ग्रामीणों से शव के संबंध में जानकारी ली जा रही है. पुलिस हत्या का मामला दर्ज करेगी. इसके बाद छानबीन के बाद स्थिति स्पष्ट हो जायेगी. इधर देर शाम मृतका की पहचान विनिता के रूप में की गयी है. झोपड़ो निवासी सुरेश मुर्मू ने शव की पहचान अपनी पत्नी विनिता के रूप में की. पुलिस को बताया है कि वह 10 दिनों से लापता थी. वह मजदूरी करती थी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वहीं चैनपुर पंचायत के झोपड़ो से एक महिला के लापता होने की बात सामने आ रही है. घटना की जानकारी मिलने पर लापता महिला के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे थे. अधजले शव को देखा. शव की स्थिति दयनीय होने के कारण पहचान करना मुश्किल हो रहा था.बोकारो मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गयी है. महिला की पहचान होने के बाद मामला स्पष्ट हो पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >