महिला का शव बरामद, पति पर हत्या का आरोप

महिला का शव बरामद, पति पर हत्या का आरोप

महुआटांड़. ललपनिया के अइयर निवासी सयूब अंसारी की पत्नी आसिया खातून ( 27 वर्ष) का शव रविवार की दोपहर गांव के पास दामोदर नदी में मिला. वह शनिवार की दोपहर के बाद से लापता थी. मृतका के पिता बड़कीपुन्नू निवासी रफीक अंसारी ने ललपनिया ओपी में आवेदन देकर दामाद व अन्य पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है. मृतका के दो बच्चे (एक पुत्र व एक पुत्री) हैं. सयूब ने कहा कि आसिया शौच के लिए निकली थी. काफी देर तक नहीं लौटी तो उसने और घर वालों ने काफी खोजबीन की. ओपी प्रभारी शशि शेखर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >