Bokaro News : वज्रपात से पत्नी की मौत, पति घायल

Bokaro News : गोमिया प्रखंड अंतर्गत चुटे पंचायत के खर्चा बेडा गांव के निकट महुआ चुनने के दौरान वज्रपात की चपेट में आकर पत्नी की मौत हो गयी और पति घायल हो गया.

ललपनिया. गोमिया प्रखंड अंतर्गत चुटे पंचायत के खर्चा बेडा गांव के निकट महुआ चुनने के दौरान वज्रपात की चपेट में आकर अनिता देवी (33 वर्ष) की मौत हो गयी और उनका पति लालजी मांझी (38 वर्ष) घायल हो गया. दोनों अन्य दिनों की तरह बुधवार को दिन लगभग दस बजे महुआ चुनने गांव के पास मैदान गये थे. इसी बीच वज्रपात की चपेट में आकर दोनों गिर गये. कुछ देर बाद होश आने पर श्री मांझी पत्नी को घर ले आये और बाद में गोमिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. यहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया. बीडीओ महादेव कुमार महतो अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. साथ में मुखिया मो रियाज भी थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. मृतका की पांच बेटी और तीन बेटे हैं. बीडीओ ने प्रभावित परिवार को आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा दिलाने की बात कही. .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >