Bokaro News : दूसरे दिन भी चास में जलापूर्ति रही ठप, 50 हजार की आबादी प्रभावित

Bokaro News : चास में दूसरे दिन भी जलापूर्ति ठप रही.

चास जलापूर्ति योजना फेज के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण दूसरे दिन शुक्रवार को भी चास क्षेत्र में जलापूर्ति ठप रही. 35 वार्डों की लगभग 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई. लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा. पानी के जुगाड़ को लेकर दिन भर परेशान दिखे. कई परिवारों को पानी खरीदना पड़ा. डीप बोरिंग में पानी भरने के लिए महिला व पुरुषों भीड़ लगी रही. कई जगह पहले पानी भरने को लेकर लोग आपस में उलझ गये. स्थानीय लोगों ने कहा कि निगम प्रशासन और एजेंसी को कर्मचारियों की मांग को पूरा करना चाहिए. उनकी मेहनत की वजह से हमलोगों को घर बैठे पानी मिलता है. मालूम हो कि वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर चास के पुपुनकी दामोदर तट स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में कार्यरत सभी कर्मचारी बुधवार की शाम से हड़ताल पर उतरे थे.

आश्वासन के बाद धरना समाप्त, आज से मिलेगा पानी

इधर, कर्मचारियों ने शुक्रवार को धरना समाप्त किया और काम शुरू किया. शनिवार से जलापूर्ति शुरू होने की उम्मीद है. कर्मचारी मकसूद अंसारी, रूपलाल महतो, कंचन महतो, मुन्ना अंसारी, लालदेव गोप, बिरेन गोप, विजय शर्मा, पिंटू दास, महानंद महतो आदि ने कहा कि हालांकि निगम प्रशासन और एजेंसी द्वारा सिर्फ आश्वासन मिला है, किसी प्रकार की सकारात्मक वार्ता नहीं हुइ्र है. लोगों की समस्या को देखते हुए धरना समाप्त करने का निर्णय लिया गया है. हमलोग अपनी मांगों को बोकारो उपायुक्त के समक्ष रखेंगे और श्रम विभाग में शिकायत करेंगे. अगर जल्द मांग पूरी नहीं की गयी तो फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे. मौके पर अशोक कुमार महतो, संतोष राम, राजकुमार, महेंद्र सोरेन, अनिल कुमार, सुजीत कुमार, कार्तिक सोरेन, संजय महतो, मुस्तकीम अंसारी, अलीमुद्दीन अंसारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >