Bokaro News : जारंगडीह में यूसीडब्लूयू का स्थापना दिवस मना

Bokaro News : यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियनका 88वां स्थापना दिवस जारंगडीह में मनाया गया.

यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (यूसीडब्ल्यूयू) का 88वां स्थापना दिवस रविवार को जारंगडीह स्थित यूनियन के प्रधान कार्यालय में मनाया गया. ढोरी क्षेत्रीय सचिव जवाहरलाल यादव ने झंडोत्तोलन किया. इसके बाद शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित किये गये. एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर आयोजित विचार गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए एटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व जेबीसीसीआइ सदस्य लखनलाल महतो ने कहा कि आज मजदूर वर्ग सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है. काम के घंटे बढ़ा दिये गये. ट्रेड यूनियनों और उनके सामूहिक मोलभाव की ताकत को कमजोर कर दिया गया. यूनियन के निबंधन पर रोक लगा दी गयी. हायर एंड फायर नीति एवं निश्चित अवधि नौकरी ( फिक्स्ड टर्म इम्प्लाइमेंट) लाकर सरकार ने स्थायी नौकरी की अवधारणा को खत्म कर दिया. कहा कि कैप्टिव माइंस व काॅमर्शियल माइनिंग के आने से कोल इंडिया के मजदूरों और कंपनी पर इसका असर शुरू हो गया है. समय पर वेतन नहीं मिल रहा है. सुविधाओं में कटौती हो रही है. वर्ष 2030 तक कोल इंडिया की सभी अनुषंगी कंपनियों को आइपीओ में इन लिस्टेड किया जाना है, यानि विनिवेश व निजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. ऐसी स्थिति में अब मजदूरों के पास संघर्ष करने के अलावा कोई रास्ता नहीं है. 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बना कर चार लेबर कोड को निरस्त कराने के लिए सरकार को बाध्य किया जाये. जोनल अध्यक्ष चंद्रशेखर झा ने कहा कि यूनियन ने अपने 88 साल के इतिहास में कोयला उद्योग में अंग्रेजों का प्रबंधन, रेलवे कोलियरियों का प्रबंधन, एनसीडीसी प्रबंधन व कोल इंडिया का प्रबंधन देखा है. बीएंडके क्षेत्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार घोष ने कहा कि यूसीडब्ल्यूयू संघर्ष और बलिदान की प्रतिक है. यूनियन के झंडे की लालिमा को संघर्ष के बदौलत बरकरार रखा गया है. वर्तमान समय चुनौतियों से भरा है, इसमें यूनियन की जिम्मेवारी और बढ़ गयी है. मौके पर नवीन कुमार विश्वकर्मा, जवाहर लाल यादव, सुरेश प्रसाद शर्मा, एसके आचार्य, भीम महतो, जितेंद्र दुबे, बलराम नायक, नंद किशोर प्रसाद, बुटल महतो, जितेंद्र महतो, मो असगर, रामदास केवट, राम विलास रजवार, पप्पू कुमार लाला, सुनील कुमार सिन्हा, एसएस कुमार, विश्वनाथ महतो, अशोक कुमार झा, खुबाली मंडल, विक्रम कुमार, रामेश्वर गोप, वसीम अकरम, नारायण महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रशेखर झा व धन्यवाद ज्ञापन सुजीत कुमार घोष ने किया. मौके पर यूनियन के कई लोगों को सम्मानित भी किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >