Bokaro News : चंद्रपुरा में नये प्लांट को लेकर ध्वस्त किये जायेंगे हजारों क्वार्टर

Bokaro News : चंद्रपुरा में नया पावर प्लांट लगाने को लेकर प्रबंधकीय स्तर पर प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं.

चंद्रपुरा में 800 मेगावाट की दो यूनिटों वाले नया पावर प्लांट लगाने को लेकर प्रबंधकीय स्तर पर प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं. वहीं प्लांट के लिए चिह्नित स्थल में क्वार्टरों को तोड़ने का काम भी शुरू कर दिया गया है. मालूम हो कि डीवीसी व कोल इंडिया के ज्वाइंट वेंचर में लगने वाले इस प्लांट की लागत 21 हजार करोड़ रुपये है. चंद्रपुरा के टाउनशिप में आवासीय क्वार्टरों और गैर आवासीय भवनों को ध्वस्त करने के लिए डीवीसी ने दो चरणों में टेंडर निकाला है. पहले चरण में क्वार्टरों को तोड़ने का काम किया जा रहा है. पिछले दो दिनों में अफसरों व इंजीनियरों के लिए बने चार क्वार्टरों को ध्वस्त किया जा चुका है. इसमें ए टाइप के तीन नंबर क्वार्टर भी शामिल हैं. पहले चरण में डी टाइप क्षेत्र के ए टाइप के तीन, बी टाइप के चार, एमबी के छह, सी टाइप के 22, सी टाइप (दो तल्ला) के आठ ब्लॉक में 16, एमसी (तीन तल्ला) के छह ब्लॉक के 36, डीडी (दो तल्ला) के पांच ब्लॉक के 10, डी टाइप के 105, एमडी (तीन तल्ला) के नौ ब्लॉक के 54, इ टाइप के एक, एच टाइप के चार, ऑफिसर्स हॉस्टल के चार ब्लॉक के 120 क्वार्टर ध्वस्त किये जाने हैं. गैर आवासीय भवनों में डायरेक्टर बंगला, गेस्ट हाउस, डिनोबिली स्कूल, कॉलोनी सिविल ऑफिस, ऑफिसर्स क्लब, भेल के दो गोदाम भी आने वाले दिनों में हटाये या उसका उपयोग दूसरे कामों में किये जा सकते है.

दूसरे चरण में होने वाले इस काम के दायरे में पश्चिमपल्ली, आदीपल्ली, झरनाडीह, एफ टाइप, इ टाईप का क्षेत्र शामिल हैं. एमइ टाइप के चार ब्लॉक के 24, डी टाइप के 34, इ टाइप के 9, एच टाइप के 514, एचटी टाइप के 28 ब्लॉक के 336, जी टाइप के 185, जीडी टाइप के 64, जीटी टाइप के 72, एफ टाइप के 330, एफडी टाइप के 40, एफटी टाइप के 18, टीए टाइप के आठ, जीवाइपी के 175, पाइप मोड के 100, डब्ल्यूसीबी के 35 ब्लॉक के 350, दुर्गापुर डॉरमेट्री के 12 ब्लॉक के 120, रेगूलर डारमेट्री के पांच ब्लॉक के 56, स्टाफ डोरमेट्री के दो ब्लॉक के 72 और एवीबी टाइप के 129 क्वार्टर ध्वस्त किये जायेंगे. गैर आवासीय में भवनों में डीवीसी हाइ स्कूल, दो मिडिल स्कूल, एक कम्यूनिटी सेंटर, वेलफेयर सेंटर और पुराना सीआइएसएफ बैरक हैं, जिसे हटाने का टेंडर किया गया है.

चंद्रपुरा की बेहतरी को लेकर किया जायेगा काम : सीइओ

इस प्लांट का सीइओ मृत्युंजय प्रसाद को बनाया गया है और वे इसी सप्ताह कार्यभार संभालेंगे. श्री प्रसाद चंद्रपुरा में ही पले-बढ़े हैं. उनकी प्राथमिक शिक्षा डिनोबिली स्कूल चंद्रपुरा व माध्यमिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय चंद्रपुरा से हुई है. बीआइटी सिंदरी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद डीवीसी की सेवा में आये. इस सेवा में उन्होंने कई विषयों पर शोध किये. कई पुरस्कार उन्हें मिले. उनका कहना है कि चंद्रपुरा से लगाव बचपन से ही रहा है. इसलिए इस शहर की बेहतरी के लिए काम किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >