Bokaro News: खलिहान में लगी आग, हजारों का नुकसान

Bokaro News: कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित ताड़ी गोदाम के समीप की घटना, आधा किलोमीटर क्षेत्र में फैली लपटें, ग्रामीणों ने बचायी दूसरी फसल.

कसमार, कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित ताड़ी गोदाम के समीप बुधवार की दोपहर एक खलिहान में आग लगने से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. घटना में गोरियाकुदर गांव निवासी मानुराम महतो की करीब 20 हजार रुपये की बिचाली जलकर नष्ट हो गयी. समय रहते ग्रामीणों की तत्परता से पास स्थित मानुराम की दूसरी खलिहान और कई फसलों को बचा लिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खलिहान के समीप स्थित तालाब के किनारे कुछ युवकों द्वारा शराब व ध्रूमपान के के बाद जलती माचिस की तिल्ली फेंक दी गयी, जिससे सूखी घास में आग लग गयी. तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गयी और कुछ ही देर में खलिहान तक पहुंच गयी. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि इसका दायरा लगभग आधा किलोमीटर तक फैल गया. इस आग की चपेट में मेघनाथ महतो की अरहर की फसल भी जलकर नष्ट हो गयी, वहीं सैकड़ों पौधे भी खाक हो गये. खैराचातर निवासी सपन कुमार राय ने ग्रामीणों की मदद से अपनी आम बागवानी को बड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया. ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, जिससे आग को आगे फैलने से रोका जा सका. घटना की सूचना मिलते ही कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गये और आग बुझाने में जुट गये. पीड़ित मानुराम महतो सहित अन्य ग्रामीणों ने इस घटना के लिए लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >