Bokaro News : आदिवासियों का प्रकृति प्रेम अभूतपूर्व : योगेंद्र

Bokaro News : बाहा पोरोब सरना समिति, ललपनिया के बैनर तले कोचाकूल्ही में सरहुल महोत्सव का आयोजन हुआ.

महुआटांड़. बाहा पोरोब सरना समिति, ललपनिया के बैनर तले टीटीपीएस से प्रभावित विस्थापित टोला ललपनिया, कुशमांडो, सड़क टोला, जाला और कोचाकूल्ही के संयुक्त रूप से सरहुल महोत्सव का आयोजन कोचाकुल्ही में हुआ. जाहेर थान में विधि विधान के साथ नायके, कुडाम नायके ने आराध्य जाहेर आयो, मरांग बुरु, तुरई को, मोड़े को आदि का आह्वान किया और सखुआ के फूल, सिंदूर, जल आदि अर्पित किये. गांव और क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हुए पूजा की. इसके बाद सुंडय प्रसाद का वितरण हुआ. मुख्य अतिथि राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने भी सरना स्थल में मत्था टेका. इस दौरान सैकड़ों महिला-पुरुषों ने पारंपरिक समूह नृत्य किया. मंत्री श्री प्रसाद ने भी मांदर बजाया और नृत्य किया. उन्होंने कहा कि आदिवासियों का प्रकृति के प्रति प्रेम और सम्मान अभूतपूर्व है. पुरखों के विरासत को उसके मूल स्वरूप में संजोए हुए हैं. उन्होंने समिति की मांग पर इस परिसर में सरना भवन आदि निर्माण के लिए विधायक मद से दस लाख रुपये देने की घोषणा की. विशिष्ट अतिथि टीटीपीएस जीएम सह अभियंता प्रमुख अनिल कुमार शर्मा ने भी मत्था टेका. कहा कि यह पर्व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है. मौके पर जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, टीटीपीएस के डीजीएम अशोक प्रसाद, लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ समिति के अध्यक्ष बबूली सोरेन, मुखिया बबलू हेंब्रम, मुखिया नमोती देवी, पंसस शांति हांसदा, थाना प्रभारी शशि शेखर, मितन सोरेन, मांझी बाबा फिनिराम सोरेन, मुटुक कुमार हांसदा, बाबूचंद मांझी, सुंदरलाल मरांडी, मंझला मुर्मू, एतो किस्कू, अनिल कुमार हांसदा, जगरनाथ मरांडी, लुदु मांझी, मितन सोरेन, सुंदर मुर्मू, श्यामदेव सोरेन, चितरंजन साव, तुलसीदास महतो आदि थे. आयोजन में समिति के अध्यक्ष रामप्रसाद सोरेन, सचिव सुखराम हेंब्रम, कोषाध्यक्ष शिवराम हांसदा, उपाध्यक्ष बीरबल हांसदा, उपसचिव दीपक मरांडी, उप कोषाध्यक्ष बुधन हांसदा, संरक्षक रामजी मांझी, गुरुलाल मांझी, फिनिराम सोरेन सहित सेवाराम हांसदा, कमल बेसरा, दिलीप कुमार मरांडी, सुशील हेंब्रम, पैरा मुर्मू रामकुमार सोरेन, विश्वनाथ बास्के आदि का योगदान रहा.

ससबेडा की गवर्नमेंट कॉलोनी में सरहुल पूजा महोत्सव का आयोजन

गोमिया. ससबेडा पंचायत अंतर्गत गवर्नमेंट कॉलोनी के सरना स्थल में आदिवासी सरना समिति द्वारा सरहुल पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि मंत्री योगेंद्र प्रसाद और विशिष्ट अतिथि बीडीओ महादेव कुमार महतो व कई पंचायत प्रतिनिधि थे. समिति की ओर से अंगवस्त्र देकर व माला पहना कर अतिथियों का स्वागत किया गया. मंत्री और बीडीओ ने मांदर की थाप पर नृत्य भी किया. मंत्री ने कहा कि प्रकृति न हो, तो सृष्टि की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. प्रकृति असंतुलित का सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है. मौके पर आइइएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो, मुखिया बंटी उरांव, शांति देवी व अंशु कुमारी, पंसस हरि सिंह व कुंती देवी, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, संतोष साव, पंकज पांडेय, असरफ अली, पिंटू पासवान, लेखराज चौहान, दासो उरांव, नकुल मुर्मू, धनेश्वर रविदास, बाबूचंद बेसरा, गौरीलाल मुर्मू, कृष्णा हांसदा, सुशील हांसदा, किशोर पौरिया, शिवचंद मुर्मू, बंधन राम, रामदीप पौरिया, अनिल पौरिया, शिबू हांसदा, चंद्रशेखर बेसरा, सुनील पौरिया, दीनाराम पौरिया आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >