बोकारो के फुसरो में गहराया बिजली संकट, व्यवसायियों ने बिजली विभाग को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

फुसरो बाजार में बिजली की गंभीर समस्या से परेशान युवा व्यवसायी संघ और उपभोक्ताओं ने बिजली सब-स्टेशन का घेराव किया. 24 घंटे में केवल 5 घंटे बिजली मिलने से व्यवसाय और पढ़ाई प्रभावित हो रही है. चेतावनी दी गई है कि 72 घंटे में सुधार न होने पर तालाबंदी की जाएगी.

बोकारो. फुसरो बाजार में बिजली की चरमराती व्यवस्था से आक्रोशित युवा व्यवसायी संघ फुसरो के सदस्यों और उपभोक्ताओं ने शनिवार को बिजली सब-स्टेशन का घेराव किया. संघ अध्यक्ष वैभव चौरसिया के नेतृत्व में व्यवसायियों और स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जतायी. इस दौरान संघ की ओर से सब-डिविजनल ऑफिसर (विद्युत विभाग, बेरमो) के नाम जेई कुनूराम टुडू को ज्ञापन सौंपा गया.

24 घंटे में महज पांच घंटे बिजली मिलने का दावा

ज्ञापन में कहा गया कि फुसरो बाजार में 24 घंटे में मात्र पांच घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है. इससे बाजार के व्यवसायियों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. व्यवसायियों का कहना है कि लगातार बिजली कटौती से कारोबार प्रभावित हो रहा है. वहीं, बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं और बिजली नहीं रहने के कारण उनकी पढ़ाई भी बाधित हो रही है.

72 घंटे में सुधार नहीं हुआ तो तालाबंदी

युवा व्यवसायी संघ के सदस्यों और उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग को चेतावनी दी कि यदि 72 घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो सब-स्टेशन में तालाबंदी की जायेगी.

ज्ञापन की प्रतिलिपि बोकारो उपायुक्त, बिजली विभाग धनबाद के महाप्रबंधक, तेनुघाट के कार्यपालक अभियंता एवं अनुमंडल पदाधिकारी, बेरमो के अंचल अधिकारी और बेरमो थाना प्रभारी को भी भेजी गयी है.

जेई ने की वार्ता

घेराव के दौरान मौके पर मौजूद जेई कुनूराम टुडू ने आक्रोशित लोगों से वार्ता की. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं और युवा व्यवसायी संघ के सदस्यों की कुछ मांगें हैं. इन मांगों को वरीय अधिकारियों के समक्ष रखा जायेगा और समस्या के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगा.

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में संरक्षक देवीदास, विजय सिंह, विनोद चौरसिया, मनोज सिंह, भरत वर्मा, मो जावेद खान, संतोष भगत, वार्ड पार्षद अरविंद वर्मा, राकेश कुमार, गोपी डे, अमित डे, मो आजाद, लक्ष्मण वर्मा, अरुण अग्रवाल, राकेश जैन, सन्नी कुमार, मो बंटी, धवल स्वर्णकार, रिशु सिन्हा, मदन सिंह, नरेश कुमार, मो कैफ, मो हसनैन, विनोद कुमार, ओमप्रकाश राजा, प्रवीण अग्रवाल, शंकर गोयल सहित कई व्यवसायी और उपभोक्ता शामिल थे.

ये भी पढ़ें: ससुर के श्राद्ध में गए व्यक्ति का नदी किनारे मिला शव, 12 सितंबर से लापता कोका गोप हत्याकांड में बड़ा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh verma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >