Bokaro News : गर्मी की छुट्टी में गांव के बच्चों को पढ़ा रहे हैं टॉपर विद्यार्थी

Bokaro News : गर्मी की छुट्टी में टॉपर विद्यार्थी गांव के बच्चों को पढ़ा रहे हैं.

ग्रीष्मावकाश के दौरान विद्यार्थियों को पढ़ाई से जोड़े रखने के उद्देश्य से पीएम श्री एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, कसमार द्वारा अनूठी पहल की गयी है. नोडल शिक्षक डॉ अवनीश कुमार झा के मार्गदर्शन में विद्यालय के वर्तमान व पूर्ववर्ती मेधावी छात्र-छात्राएं अपने-अपने गांव और मोहल्लों में बच्चों को निशुल्क पढ़ा रहे हैं. इसमें प्रमोद कपरदार, रिया कुमारी, नीतू कुमारी, गौतम कुमार, संध्या कुमारी आदि शामिल हैं.

नोडल शिक्षक ने किया निरीक्षण

नोडल शिक्षक डॉ झा ने गर्री गांव में नीतू कुमारी द्वारा संचालित अध्ययन समूह तथा धधकिया महिला समिति भवन में प्रमोद कपरदार और संध्या कुमारी द्वारा चलायी जा रही अवकाशकालीन कक्षाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बच्चों को समय के सदुपयोग, नियमित अध्ययन और लक्ष्य निर्धारण के महत्व की जानकारी दी. कहा कि ग्रीष्मावकाश केवल आराम का समय नहीं, बल्कि सीखने और स्वयं को बेहतर बनाने का अवसर भी है. उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन कम-से-कम दो घंटे नियमित अध्ययन करने का संकल्प दिलाया. विद्यार्थियों और मार्गदर्शक छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुस्तकें, उत्तर-पुस्तिकाएं, लेखनी एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री भी भेंट की. मौके पर गुड़िया देवी, स्वर्णलता, कृष्णानंद झा, आर्या झा व ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >