तीन टन अवैध कोयला जब्त

तीन टन अवैध कोयला जब्त

कथारा. सीसीएल के सुरक्षा गश्ती दल ने बुधवार की सुबह कथारा वाशरी और स्वांग कोलियरी स्टॉक में छापामारी कर लगभग तीन टन अवैध कोयला जब्त किया. साथ ही कोयला चोरों की चार बाइक और आठ साइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. कोयला चोर भाग गये. क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी एसके गुप्ता ने कहा कि कोयला चोरी रोकने के लिए स्थानीय पुलिस को सहयोग करने की जरूरत है. छापामारी में क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभारी इबरार हुसैन, सहायक सुरक्षा निरीक्षक नागेश्वर नोनिया, स्वांग कोलियरी सुरक्षा प्रभारी नुरूल हौदा, प्रधान सुरक्षा गार्ड देवांसु कुमार, संजय कुमार दास सहित होमगार्ड जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >