Bokaro News : तीन हाथियों ने मुरपा में मचाया उत्पात

Bokaro News : तीन हाथियों ने गोमिया प्रखंड के मुरपा बेहरा टोला में उत्पात मचाया.

तीन हाथियों के झुंड ने गोमिया प्रखंड अंतर्गत कुंदा पंचायत के मुरपा बेहरा टोला में शनिवार की रात को उत्पात मचाया. एक मकान के लोहे का गेट क्षतिग्रस्त कर दिया. एक निर्माणाधीन घर की दीवार तोड़ दी. राजू महतो के घर में रखे कई टन चावल और आलू खा गये. घर में सो रहे राजू महतो और उसकी पत्नी ने छत पर भाग कर अपनी जान बचायी. बताया गया कि हमले के बाद इस तीन हाथियों के झुंड में एक और हाथी शामिल हो गया, जो काफी दिनों से इस क्षेत्र में अकेले घुम रहा था.

लुगू पहाड़ में है पांच उग्र हाथियों का झुंड

पांच उग्र हाथियों का झुंड अभी भी लुगू पहाड़ में ही है. मुरपा में उत्पात मचाने वाले तीनों हाथी काफी दिनों से बड़कीपुन्नू के कानीडीह जंगल में मौजूद थे. शनिवार को इस झुंड का मूवमेंट गांव की ओर होने की सूचना के बाद वन विभाग की क्यूआरटी ने उसे ट्रेस किया और लुगू पहाड़ की ओर ले आये. बताया गया कि गोमिया, पेटरवार, मांडू, कुजू, दुमका और बंगाल आदि की क्यूआरटी टीमें हाथियों के पीछे लगी हुई हैं. आधुनिक थर्मल ड्रोन आदि से निगरानी और ट्रेसिंग की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >