Bokaro News : बिना डॉक्टर के चल रही सीसीएल की यह डिस्पेंसरी

Bokaro News : सीसीएल की स्वांग वाशरी डिस्पेंसरी एक माह से बिना डॉक्टर के चल रही है.

सीसीएल की स्वांग वाशरी डिस्पेंसरी एक माह से बिना डॉक्टर के चल रही है. जनवरी माह में डॉ विपिन कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद डॉ अमर कुमार यहां भेजे गये थे. लेकिन एक माह पूर्व उनका स्थानांतरण स्वांग कोलियरी और गोविंदपुर अस्पताल में कर दिया गया. अब इस डिस्पेंसरी में डॉक्टर के नहीं रहने से क्षेत्र के लगभग तीन सौ कर्मियों, उनके परिजनों व अन्य लोगों को परेशानी हो रही है. कर्मियों की मेडिकल अवकाश और रेफर संबंधी प्रक्रिया भी बाधित हो रही है. इस संबंध में परियोजना पदाधिकारी बैकुंठ मोहन बाबू ने बताया कि संबंधित विभाग को डिस्पेंसरी में जल्द स्थाई डॉक्टर की पोस्टिंग करने के लिए पत्र लिखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >