Bokaro News : जिला के प्रमुख पर्यटन स्थलों का होगा विकास

Bokaro News : जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की शासी निकाय की बैठक हुई.

जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की शासी निकाय की बैठक शुक्रवार को समाहरणालय कार्यालय कक्ष में हुई. अध्यक्षता डीसी अजय नाथ झा ने की. माैके पर जिला के प्रमुख पर्यटन स्थलों को चरणबद्ध तरीके से विकसित करने का निर्णय लिया गया. डीसी ने संबंधित विभागों को इन स्थलों के समग्र विकास के लिए कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. कहा कि पर्यटन स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर पर्यटकों की संख्या बढ़ाने की दिशा में पहल की जाये. संबंधित अधिकारियों को सभी स्थलों पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने व पर्यटकों की सुविधा व सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. जिला के पर्यटन स्थलों की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व धार्मिक महत्ता का व्यापक प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यम से करने का निर्देश दिया.

प्रथम चरण में लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगढ़, तेनुघाट डैम, गरगा डैम, भैरवनाथ धाम व चेचका धाम के विकास को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया. डीसी ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र के विकास से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. जिला की आर्थिक गतिविधियों को नयी गति मिलेगी. बैठक में चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक, डीडीसी शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता सुनील चंद्र, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

हर पंचायत में इको-फ्रेंडली पार्क विकसित करने पर सहमति

बैठक में हर पंचायत में इको-फ्रेंडली पार्क विकसित करने के प्रस्ताव पर समिति ने सहमति दी. इस पहल से पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थानीय स्तर पर पर्यटन व मनोरंजन के अवसर को भी बढ़ावा मिलेगा. वहीं पर्यटन स्थल में साइनेज लगाने व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्णय लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >