Bokaro News : महिलाओं के अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

Bokaro News : बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ ने महिला दिवस पर कार्यक्रम किया.

बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ के सेक्टर तीन डी स्थित कार्यालय में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता उपाध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तव ने की. मुख्य अतिथि स्टील फेडरेशन के महामंत्री रंजय कुमार ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ ने महिलाओं के सम्मान और अधिकार के लिए आठ से 15 मार्च तक पखवाड़ा मनाने का निर्णय राष्ट्रीय स्तर पर निर्णय लिया है. संघ के महामंत्री विनोद कुमार ने कहा कि महिला दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं है, बल्कि यह याद दिलाने का दिन है कि महिलाओं ने समान अधिकार, सम्मानजनक काम, समान वेतन, सामाजिक न्याय व गरिमापूर्ण जीवन के लिए लंबी लड़ाइयां लड़ी हैं. आज भी कार्यस्थलों पर असमान वेतन, असुरक्षित माहौल, असंगठित क्षेत्र में समस्या व सामाजिक भेदभाव जैसी चुनौतियां मौजूद हैं. महिलाओं के श्रम, योगदान और नेतृत्व को सम्मान दें. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, सुरक्षित कार्यस्थल, समान अवसर और सामाजिक सम्मान सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष को और मजबूत करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष ममता गोस्वामी, शारदा कुमारी, कुमारी स्वाति, सीमा सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, नीलम उपाध्याय, सीमा शर्मा, मुनि, पूजा सिन्हा, रीता कुमारी, छाया श्रीवास्तव व यूनियन के मंत्री शशि भूषण सिंह, आशीष कुमार,अनिल कुमार, राजेश कुमार महतो, अरविंद कुमार सिंह, सुभाष कर्मकार मौजूद थे.

महिलाओं को हेलमेट देकर किया गया सम्मानित

कसमार नागरिक मंच की ओर से रविवार को कसमार प्रखंड में स्कूटी व अन्य दोपहिया वाहन चलाने वाली 10 महिलाओं को हेलमेट देकर सम्मानित किया गया. इसमें पिंकी देवी, अकलिमा खातून, सानिया नुरैन, शांता मुखर्जी, गुड़िया देवी, सपना कुमारी, संगीता देवी, किरण कुमारी, पूजा मिश्रा और सोनम कुमारी शामिल हैं. प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रंजीत रंजन ने कहा कि सुरक्षा के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अत्यंत जरूरी है. सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए. प्रधानाध्यापक नजरुल इस्लाम ने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर यह सराहनीय पहल है. मौके पर शिक्षक त्रिभुवन नाथ पांडेय, सुभाष चंद्र ठाकुर, फटिक चंद्र महतो, कमलेश कुमार, बबलू कपरदार, रिजवान अंसारी, मनोज कुमार साव, परमेश्वर कपरदार, गोलकनाथ ठाकुर आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >