Bokaro News : यहां 51 वर्षों से हो रहा रामनवमी उत्सव का आयोजन

Bokaro News : चास की आइटीआइ मोड़ परिवार अखाड़ा समिति की ओर से 51 वर्षों से रामनवमी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है.

चास की आइटीआइ मोड़ परिवार अखाड़ा समिति की ओर से 51 वर्षों से रामनवमी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. प्रत्येक वर्ष अगल अलग कार्यक्रम आयोजित होता है. जुलूस किसी वर्ष ग्रामीण क्षेत्र तो किसी वर्ष शहरी क्षेत्र में निकाला जाता है. समिति के अध्यक्ष राजेश चौबे ने कहा कि वर्ष 1976 में आइटीआइ मोड़ में संकट मोचन हनुमान मंदिर की स्थापना की गयी थी. मंदिर स्थापना के साथ ही प्रत्येक वर्ष रामनवमी का उत्सव मनाया जाने लगा.

इस वर्ष होगा तीन दिवसीय आयोजन

इस वर्ष तीन दिवसीय अनुष्ठान का आयोजन

किया जायेगा. 26 मार्च को महाअष्टजाम होगा और 27 मार्च को हवन, बजरंगबली ध्वजारोहण, प्रसाद वितरण और गाजे बाजे के साथ रामनवमी का भव्य जुलूस निकलेगा.

इस वर्ष जुलूस शहर से ग्रामीण क्षेत्र की ओर जायेगा. 28 मार्च को भंडारा का आयोजन

किया जायेगा. आयोजन

को लेकर समिति के सदस्य हरेराम राय, त्रिभुवन मोदी, राजकुमार मोदी, हीरामन मोदी, गोपाल महथा, चंद्रभूषण मिश्रा, अजय यादव, मंजेय साव, ऋषभ मोदी, संकेत मोदी, नरेश महतो, जितेंद्र महतो, सुरेंद्र शुक्ला, अमरेंद्र शर्मा, चंद्रभूषण सिंह, नीतू महथा सहित अन्य लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >