Bokaro News : प्रतिनिधि, महुआटांड़/गोमिया. चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरपा (बड़कीसीधावारा) गांव में गुरुवार सुबह एक प्रेमी युगल का शव फंदे से झूलता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतकों की पहचान मुरपा निवासी ढेना मांझी की 20 वर्षीय पुत्री सावित्री कुमारी और हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के डुमरियाटांड़ निवासी रति सोरेन के 25 वर्षीय पुत्र फूलचंद सोरेन के रूप में हुई. गुरुवार सुबह जब ग्रामीण जंगल की ओर गये, तो एक पेड़ से दोनों के शव फंदे से लटके हुए देखे. तत्काल पुलिस को सूचना दी गयी. चतरोचट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को उतरवाकर पंचनामा तैयार किया.
Bokaro News : चतरोचट्टी में फंदे से लटककर प्रेमी युगल ने दी जान

Bokaro News : चतरोचट्टी में फंदे से लटककर प्रेमी युगल ने दी जान
Copied link
Bokaro News : शादी की जिद पूरी नहीं होने पर उठाया खौफनाक कदम