सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन में रविवार को सरहुल पर्व का आयोजन किया गया. साइबर थाना इंस्पेक्टर अनिल कच्छप ने एसपी हरविंदर सिंह, सिटी डीएसपी आलोक रंजन, मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता, एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह, सार्जेँट मेजर प्रणव कुमार, सार्जेंट जोय प्रकाश लकड़र, इंस्पेक्टर संजय कुमार, इंस्पेक्टर सुदामा दास, इंस्पेक्टर नवीन सिंह, इंस्पेक्टर खुर्शीद सहित अन्य अतिथियों का स्वागत पगड़ी बांधकर किया. अतिथियों ने प्रकृति की पूजा की. अतिथियों ने कहा कि सरहुल आदिवासी नववर्ष का त्योहार है. इसमें प्रकृति की पूजा की जाती है. मौके पर मांदर की थाप पर अतिथियों ने नृत्य भी किया. देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर चला. मौके पर इंस्पेक्टर संगीता कुमारी, इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह, नरेश मंडल सहित कई पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद थे.
Bokaro News : पुलिस लाइन में दिखा सरहुल का उल्लास
Bokaro News : सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन में सरहुल पर्व का आयोजन किया गया.
