जरीडीह (खेतको) के रहने वाले 17 गोताखोर कशमकश की दौर से गुजर रहे हैं. ये डूबते लोगों को बचाये या परिवार का पेट पाले. पिछले 10 साल (10 अगस्त 2015 से वर्ष 2025) की मजदूरी के रूप में लगभग 18 लाख रुपया इनका बकाया है. इसको लेकर प्रशासनिक कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं. सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा. जिला में पानी में डूबने की घटना होती है, तो जिला प्रशासन को इन गोताखोरों की याद जरूर आती है. खास कर बरसात के मौसम में इन्हें अलर्ट रहने को कहा जाता है. बिना रोकटोक सेवाएं ली जाती है. गोताखोरों की टीम डीसी, बीडीओ व एसडीओ कार्यालय का चक्कर लगा लगा कर थक चुके हैं. इस दौरान बोकारो में कई डीसी आये और कई डीसी चले गये. पर इनकी बकाया मजदूरी का भुगतान अब तक नहीं हुआ. तत्कालीन मुख्यमंत्री सहित तत्कालीन डीसी, एसडीओ आदि तक इन्हें सम्मानित तक कर चुके हैं.
अधिकारी के एक फोन पर रहते हैं हम सब तैयार…
गोताखोर जिब्रेल अली, शरमद अंसारी, शाहीद, लालदेव कुमार नायक, असलम अली ने बुधवार को ‘प्रभात खबर’ से बातचीत में कहा कि जिला के अधिकारियों के एक बार फोन करने पर हम सब तैयार रहते हैं. लोगों की जान बचाते हैं. जिला प्रशासन के आपदा प्रबंधन विभाग की ओर वर्ष 2025 में कुशल गोताखोरी का प्रशिक्षण दिया गया. सभी सामान उपलब्ध कराये गये. आपदा मित्र टीम में बहाल करने का आश्वासन दिया गया. इसे भी पूरा नहीं किया गया. हम सभी दिहाड़ी मजदूरी करते हैं. जिला प्रशासन के फरमान पर दिहाड़ी मजदूरी छोड़ कर बचाव कार्य में जुट जाते हैं. अब कोई भविष्य नहीं दिखता है. गोताखोरों की टीम में अजहर अंसारी, अनिल रविदास, जलाल अंसारी, नौशाद अंसारी, शराफत हुसैन, मुकेश नायक, हसन जहांगीर, नूर हसन, चांद रसीद, जिलानी अंसारी, रमजान अंसारी, महेश कुमार सिंह भी शामिल हैं.
कब का है कितना बकाया
दिनांक कार्यस्थल का नाम बकाया राशि
10.08.2015 बोकारो थर्मल-लोहा पुल 20,000वर्ष 2016 डीवीसी दामोदर, पिछरी तेनुघाट 1,20,000
01.01.2017 बेरमो अनुमंडल नव वर्ष घाट पर 14,50001.09.2017 गरगा डैम हरला थाना द्वारा 25,000
26.10.2017 चास अनुमंडल छठ घाट 19,44821.03.2018 पेटरवार के पिछरी दामोदर नदी 30,000
21.08.2018 तेनुघाट डेम में दो दिन कार्य 40,00013.11.2018 बेरमो अनुमंडल छठ घाट पर 13,700
01.01.2019 गरगा डैम कुलिंग पौंड में डियूटी 20,00001.01.2020 गरगा डैम बालीडीह थाना द्वारा 10,000
01.01.2020 कुलिंग पौंड – हरला थाना द्वारा 10,00017.07.2020 पचौरा दामोदर नदी चेक डैम दो दिन 25,000
20.08.2020 मानगो दामोदर नदी भंडारीदह 25,00030.10.2022 बेरमो अुनमंडल छठ घाट 5,700
30.10.2022 चास अनुमंडल छठ घाट 8,00003.08.2024 बेरमो अनुमंडल के गोमिया थाना क्षेत्र 11,400
17.08.2024 चास अनुमंडल भोजूडीह ओपी 12,50008.10.2024 बेरमो अनुमंडल तेनुघाट ओपी 12,000
12.10.2024 चास अनुमंडल में घाट पर प्रतिनियुक्ति 24,00006.11.2024 बेरमो अनुमंडल 8,550
06.11.2024 चास अनुमंडल छठ घाट पर सुरक्षा 12,00001.01.2025 चास व बेरमो अनुमंडल 13,725
23.02.2025 चास अनुमंडल चास थाना 12,50001.03.2025 चास अनुमंडल के सेक्टर 12 थाना 12,500
07.04.2025 चास अनुमंडल बालीडीह थाना 2,20001.06.2025 धनबाद अनुमंडल सुदामडीह थाना 12,584
19.06 से 06.08. 2025 बेरमो अनुमंडल मानसून सुरक्षा 2,80,28025.08.2025 चास अनुमंडल अमलाबाद ओपी 17,100
26.10.2025 बेरमो अनुमंडल छठ घाट पर 10,20029.12.2025 चास अनुमंडल हरला थाना 18,304(इसमें कई बिल का जिक्र नहीं हो पाया है. गोताखोरों ने बताया कि इसके अलावे लगभग दस लाख रुपया का बकाया बिल जिला प्रशासन के पास भेजकर भुगतान के लिए आग्रह किया गया है.)
