Bokaro News : कोयला उत्पादन में बोकारो कोलियरी की स्थिति खराब

Bokaro News : बोकारो कोलियरी का प्रदर्शन कोयला उत्पादन के मामले में बहुत खराब है.

सीसीएल बीएंडके एरिया की 100 वर्ष पुरानी बोकारो कोलियरी का प्रदर्शन कोयला उत्पादन के मामले में बहुत खराब है. चालू वित्तीय वर्ष लक्ष्य तीन लाख टन है और नौ माह में मात्र 21 हजार टन कोयला उत्पादन हो पाया है. मालूम हो कि गत वित्तीय वर्ष में भी परियोजना 50 करोड़ रुपये के घाटे में थी और उत्पादन लक्ष्य से काफी पीछे रह गयी थी. प्रबंधन की मानें तो परियोजना को नफा-नुकसान बराबर की स्थिति में लाने के लिए सालाना छह-सात लाख टन कोयला उत्पादन करना होगा. उत्पादन बढ़ाने के लिए डीडी माइंस से 200 मीटर की परिधि में आने वाले शिफ्टिंग एरिया को हर हाल में पूरा शिफ्ट करना होगा. यहां रह रहे दिहाड़ी मजदूरों एवं सीसीएल कर्मियों को शिफ्ट करना होगा. सीसीएल कर्मियों को तो प्रबंधन द्वारा आवास मुहैया कराया जा रहा है. फिलहाल परियोजना के विस्तार के लिए 267 संगठित व असंगठित मजदूरों को शिफ्ट करना है. इसमें फिलहाल 50 से ज्यादा लोगों को तत्काल शिफ्ट करना है. मालूम हो कि चार नंबर क्षेत्र से लगभग 500 दिहाड़ी मजदूरों को पुराना एक्सकैवेशन के समीप शिफ्टिंग एरिया में पूर्व में बसाया गया है.

कोलियरी को लॉग टर्म आउटसोर्स में देने की तैयारी

बोकारो कोलियरी का भविष्य प्रस्तावित फेस टू परियोजना तय करेगी. बेरमो रेलवे गेट के समीप बंद एक, दो, तीन नंबर माइंस से पानी निकासी के बाद कोयला उत्पादन करना है. इस प्रस्तावित परियोजना में उच्च ग्रेड का 24 मिलियन टन (240 लाख टन) कोयला है. साथ ही यहां से 100 मिलियन टन क्यूबिक मीटर ओबी का भी निस्तारण किया जाना है. सीएमपीडीआइ द्वारा आउटसोर्सिंग मोड पर खुलने वाली इस परियोजना के लिए पिछले मार्च 2024 में सीसीएल बोर्ड द्वारा अप्रूव्ड हुआ था. लगभग 15 वर्ष की यह परियोजना है, परंतु वर्तमान में सात वर्षों के लिए इसका ग्लोबल टेंडर कोल इंडिया प्रबंधन द्वारा निकाले जाने की प्रक्रिया चल रही है. इसमें 120 लाख टन कोयले की निकासी पहले चरण में की जायेगी और 450 लाख क्यूबिक मीटर ओबी की भी निकासी की जायेगी. सालाना इस परियोजना से 20 लाख टन कोयले का उत्पादन करने का लक्ष्य है.

फेस टू परियोजना के लिए प्रबंधकीय प्रयास जारी है. सीसीएल बोर्ड द्वारा परियोजना का अप्रूव्ड किया जा चुका है. आगे के प्रक्रिया चल रही है. यह परियोजना खुलने बोकारो कोलियरी का भविष्य उज्जवल होगा.

एनके सिंह, पीओ, बोकारो कोलियरी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >