चरगी पंचायत भवन में मुखिया रानी कुमारी मुर्मू की ओर से बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जैक बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चरगी के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और मैडल देकर सम्मानित किया. प्लस टू उच्च विद्यालय पेटरवार के टॉपर रहे निशांत कुमार महतो, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय की टॉपर रही वर्षा कुमारी और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पेटरवार की टॉपर रही नंदनी कुमारी के अलावे दीपिका कुमारी, कोमल कुमारी, नेहा कुमारी, दीप्ति कुमारी, लवली कुमारी, दीक्षा कुमारी, साजिया परवीन, निशा कुमारी, विक्की कुमारी, गीता कुमारी, संजना कुमारी आदि को सम्मानित किया गया. मुखिया ने कहा कि इससे बच्चों को हौसला मिलेगा. बच्चे मोबाइल पर कम और पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें. मौके पर राधेश्याम राम, अजित कुमार महतो, अशफाक अंसारी, इजहार अंसारी, मुरारी महतो सहित बच्चों के अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित थे.
उउवि रानीपोखर में सम्मान समारोह का आयोजन
उत्क्रमित उच्च विद्यालय रानीपोखर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जैक 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्कूल के टॉप टेन में रहे विद्यार्थियों को प्रभारी प्राचार्या निरुपा कुमारी ने मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. इसमें सुधा कुमारी, सुनीता सरकार, नफिश तरीन, अर्चना कुमारी, महेंद्र महतो, कनक, स्नेहलता मरांडी आदि शामिल हैं. प्राचार्या ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है. उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी.
