पेटरवार स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में बुधवार को 18वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक हुई. मौके पर गत सत्र के कार्यों की समीक्षा की गयी और सत्र 2026-27 के लिए कृषि विकास की रूपरेखा बनायी गयी. इससे पहले बैठक का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची के कृषि संकाय के डीन डॉ डीके साही और विशिष्ट अतिथि डॉ निरंजन लाल (सह निदेशक, प्रसार शिक्षा, बीएयू) ने किया. वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ रंजय कुमार सिंह ने केंद्र की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला.
डॉ साही ने कहा कि वैज्ञानिक किसानों की उम्मीदों पर खरा उतरें. लैब की तकनीक को खेतों तक पहुंचाना ही हमारा असली मकसद है. बोकारो की जलवायु और मिट्टी के अनुरूप खेती की नयी प्रणालियों को बढ़ावा दें. कृषि में नवाचार और तकनीक से उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी.Bokaro News : लैब की तकनीक खेतों तक पहुंचाने पर बल
Bokaro News : पेटरवार में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक हुई.
