Bokaro News : चास नगर निगम कार्यालय में लगा जनता दरबार

‍Bokaro News : चास नगर निगम कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन हुआ.

चास नगर निगम कार्यालय में बुधवार को जनता दरबार का आयोजन हुआ. विभिन्न वार्ड के दर्जनों लोग निगम पहुंचे और अपनी समस्या से डिप्टी मेयर पूजा कुमारी को अवगत कराया. प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित 89 आवेदन आये, जिनका ऑन द स्पॉट ऑनलाइन पंजीकरण किया गया. पेयजल से संबंधित 22 और जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 17 आवेदन प्राप्त हुए. डिप्टी मेयर ने कहा कि योजना के नाम पर कोई रिश्वत मांगे तो इसकी सूचना नगर निगम कार्यालय में दे. तुरंत करवाई की जायेगी. मौके पर मेयर प्रतिनिधि प्रताप कुमार सिंह, कुंदन सिंह, वार्ड पार्षद बबीता देवी, मुक्ता कुमारी, ममता देवी आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >