Bokaro News : राजकीय औषधालय का भवन जर्जर, सहमे रहते हैं मरीज

Bokaro News : बालीडीह में चल रहे राजकीय औषधालय के भवन की स्थिति जर्जर है.

बालीडीह में चल रहे राजकीय औषधालय के भवन की स्थिति जर्जर है. छत से प्लास्टर टूट-टूट कर गिरता रहता है. यहां काम करने वाले चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी हर वक्त डर के साये में रहते हैं. मरीज भी हर वक्त छत को निहारते रहते हैं. फिलहाल अस्पताल में एक चिकित्सक डॉ बीपी गुप्ता, तीन एएनएम, एक फार्मासिस्ट, एक लैब तकनीशियन, दो आदेशपाल कार्यरत हैं. इसके अलावा कई डेली वेजेज पर कार्य कर रहे हैं. यहां इलाज के लिए प्रतिदिन 25 से 30 मरीज आते हैं. सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने कहा कि राजकीय औषधालय के भवन की मरम्मत को लेकर कई बार विभाग से पत्राचार किया गया है. पुन: पत्राचार करेंगे. जल्द ही व्यवस्था दुरूस्त किया जायेगा.

वर्ष 2018 में किया गया था शिफ्ट

पहले राजकीय औषधालय सेक्टर वन में संचालित था. बालीडीह क्षेत्र के लोगों की परेशानियों को देखते हुए तत्कालीन विधायक बिरंची नारायण प्रयास से इसे बालीडीह के आइबीएम भवन में इसे शिफ्ट किया गया. यहां 18 जुलाई 2018 से लोगों को ओपीडी सुविधा मिलने लगी. उस वक्त भी भवन की स्थिति जर्जर थी. श्री नारायण ने भवन की मरम्मत के लिए छह लाख की राशि दी थी. तत्कालीन बियाडा के सहायक विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार ने आश्वासन दिया था कि औषधालय को और जमीन की जरूरत होगी, तो बियाडा पीपीपी मोड पर जमीन उपलब्ध करा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >