Bokaro News : हैदराबाद से आया ऊपरघाट के युवक का शव

Bokaro News : नावाडीह के चरकपनिया गांव के युवक का शव हैदराबाद से गांव लाया गया.

नावाडीह प्रखंड क्षेत्र के ऊपरघाट क्षेत्र अंतर्गत पलामू पंचायत के चरकपनिया गांव के महेश कुमार मुर्मू का शव हैदराबाद से गुरुवार को गांव लाया गया. हैदराबाद एसपीआर हुमन कैपिटल सॉल्युशंस कंपनी द्वारा मृतक के परिजन को मुआवजा नहीं देने पर शव लेकर आयी एंबुलेंस को ग्रामीणों ने 36 घंटे तक रोक कर रखा. शुक्रवार को महिला बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष बेबी देवी गांव पहुंचीं और कंपनी से बात कर मुआवजा देने को कहा. साथ ही पेक नारायणपुर थाना प्रभारी नीतीश कुमार को कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा. मौके पर झामुमो नेता हेमलाल महतो , महेश कुमार , ठाकुर महतो आदि मौजूद थे.

तीन माह पूर्व युवक गया था काम करने

बाद में कंपनी द्वारा एंबुलेंस का खर्च 50 हजार, शव के दाह संस्कार के लिए 20 हजार रुपये और कुछ मुआवजा परिजनों को दिया गया. इसके बाद एंबुलेंस को छोड़ा गया. जानकारी के अनुसार महेश कुमार मुर्मू तीन माह पूर्व हैदराबाद के एसपीआर हुमन कैपिटल सॉल्युशंस कंपनी में काम करने गया था. 29 दिसंबर 2025 को उसके कमरे में उसका शव संदिग्ध अवस्था में मिला था. परिजनों ने पेक नारायणपुर थाना में दिये आवेदन कहा गया है कि महेश कुमार मुर्मू की किसी ने हत्या कर फंदे पर झूला दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >