पांच दिनों से लापता युवक का शव नदी में मिला

पांच दिनों से लापता युवक का शव नदी में मिला

ललपनिया. पांच दिनों से लापता ससबेड़ा पूर्वी पंचायत के नावाडाडी निवासी देवेंद्र चौहान (32 वर्ष) का शव शुक्रवार की सुबह स्वांग उत्तरी पंचायत के करमटिया के निकट कोनार नदी के तट पर मिला. सुबह कुछ ग्रामीण नदी मछली पकड़ने गये तो उन्होंने शव को देखा. इसकी सूचना सामाजिक कार्यकर्ता पिंटू पासवान व अन्य ग्रामीणों को दी. मृतक की पहचान के बाद उसके परिवार के लोगों को सूचना दी गयी. ससबेड़ा पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि व श्री पासवान ने गोमिया थाना को घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि देवेंद्र अविवाहित था. वह सोमवार से लापता था. परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे. परिवार के सदस्यों ने कहा कि सोमवार की सुबह वह घर से स्नान करने के लिए नदी गया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया. कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की जानकारी मिल पायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >