Bokaro News : सहायक शिक्षक को विधायक ने किया सम्मानित

Bokaro News : मध्य विद्यालय जरीडीह बस्ती के सहायक शिक्षक बिनोद बिहारी विश्वकर्मा को बेरमो विधायक ने सम्मानित किया.

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मध्य विद्यालय जरीडीह बस्ती के सहायक शिक्षक बिनोद बिहारी विश्वकर्मा को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने अपने आवास पर शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया. श्री विश्वकर्मा ने गत माह रांची में हुए राष्ट्रीय गणित सेमिनार में गणित और जनवरी में हुए राष्ट्रीय सेमिनार में ड्रॉप आउट समस्या व समाधान पर डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत की थी. हाल में ही उन्होंने जिला स्तर पर हुए टीएलएम मेला में बेरमो प्रखंड को द्वितीय स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. इन्हें जिला स्तर और राज्य स्तर पर कई पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, कांग्रेस के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया आदि उपस्थित थे.

प्रांतीय प्रतिभा खोज व चयन परीक्षा में दो विद्यार्थी सफल

विद्या विकास समिति झारखंड प्रांत की ओर से वर्ष 2025 में आयोजित प्रांतीय प्रतिभा खोज एवं चयन परीक्षा में बिरसा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के दो विद्यार्थियों ने सफलता पायी है. परीक्षा 18 दिसंबर को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा धनबाद में आयोजित की गयी थी. इस मुख्य परीक्षा में विद्यालय के अष्टम कक्षा की नेहा श्रुति ने बाल वर्ग में प्रथम और रिक हलदर ने शिशु वर्ग में 11वां स्थान प्राप्त किया. गणतंत्र दिवस समारोह में विद्यालय की ओर से दोनों विद्याार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. प्राचार्या शर्मिला सिंह ने दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >