Bokaro News : शिक्षक-शिक्षिकाओं ने निकाली रैली, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Bokaro News : बेरमो प्रखंड के सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने शुक्रवार को ध्यानाकर्षण रैली निकाली और बेरमो बीडीओ को ज्ञापन सौंपा.

फुसरो. झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले बेरमो प्रखंड के सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने शुक्रवार को ध्यानाकर्षण रैली निकाली और बेरमो प्रखंड कार्यालय पहुंचे. राज्य के मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. इसके माध्यम से अन्य राज्य कर्मियों की तरह शिक्षक संवर्ग को एमएसीपी का लाभ देने, राज्यकर्मियों की सेवानिवृति की उम्र 62 वर्ष करने तथा केंद्रीय कर्मियों की भांति राज्य कर्मियों को शिशु शिक्षण भत्ता का लाभ देने की मांग की गयी. वक्ताओं ने कहा कि कि प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्णयानुसार कर्मियों के 11 सूत्री मांगों को पांच चरणों में आंदोलन आहूत है. विधानसभा चुनाव के समय झामुमो सहित अन्य सत्तारूढ़ दलों ने संगठन के मांग पत्र के अधिकतर मुद्दों को अपने घोषणा पत्र में भी शामिल करते हुए इसे पूरा करने का वादा किया था. मौके पर फेडरेशन के राज्य समन्वयक पंकज कुमार सिंह, जिला संयोजक संजय कुमार, जिला कोषाध्यक्ष विनोद बिहारी विश्वकर्मा, जिला महिला अध्यक्ष मोसर्रज जहां, प्रखंड अध्यक्ष शेषनाथ रूज, सचिव अमित कुमार सिंह, नरेशचंद्र दास, विनोद सिंह, तिलेश्वर राम, वृजमुनी, नीलमकणी कुमारी, सरिता कुमारी, सविता कुमारी, उपमा हिमकिरण खेस, मनीष कुमार, प्रतिमा कुमारी, विजय प्रसाद सिंह, महेश कुमार, वेद प्रकाश आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >