ललपनिया. झारखंड ऑफिसर टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन के बैनर तले शनिवार को गोमिया प्रखंड के सरकारी कर्मियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने ध्यान आकर्षण रैली निकाली और प्रखंड कार्यालय पहुंचे. राज्य के मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम से बीडीओ को ज्ञापन सौपा. इसके माध्यम से अन्य राज्य कर्मियों की तरह शिक्षक संवर्ग को एसपी का लाभ देने, राज्य कर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष करने तथा केंद्रीय कर्मचारी कर्मियों की भांति राज्य कर्मियों को शिशु शिक्षण भत्ता देने की मांग की गयी. मौके पर फेडरेशन के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शाहनवाज अंसारी, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रमा जायसवाल, प्रखंड कोषाध्यक्ष दुलार चंद्र महतो, अशोक यादव, विजय कुमार,अर्जुन महतो, राज किशोर मिश्रा, प्रवीण कुमार, शंकर पासवान आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
