बोकारो. संकल्प सृजन झारखंड प्रदेश व अभिवंचित समाज उत्थान सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सोनाटांड़ स्थित कार्यालय परिसर में स्नेह मिलन व प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया. उद्घाटन संस्था के संरक्षक डॉ बीबीपी कश्यप, विशाल कश्यप, विनय कश्यप व गौरीशंकर सिंह ने किया. इस दौरान सामाजिक कार्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभियांत्रिकी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. डॉ कश्यप ने कहा कि युवा शक्ति समाज निर्माण की आधारशिला है और अभियांत्रिकी के साथ सामाजिक कार्यों से जुड़कर युवा देश व समाज की बेहतर सेवा कर सकते हैं. महासचिव साध्वी झा ने प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कौशल राय, रीता सिंह सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा.
प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को मिला प्रमाण पत्र

31 | Prabhat Khabar Network
Copied link
बोकारो में संकल्प सृजन और अभिवंचित समाज उत्थान संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।