Bokaro News : विद्यार्थियों ने किया रामायण के प्रसंगों का मंचन

Bokaro News : डीएवी सेक्टर-04 में रामनवमी काे लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

डीएवी सेक्टर-04 में बुधवार को रामनवमी काे लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर विद्यार्थियों ने रामायण के कई प्रसंगों को नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया. इसमें राम वनवास, सीता हरण, रावण-जटायु युद्ध, लंका-दहन, लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध और रावण-वध और राम के अयोध्या लौटने के प्रसंग शामिल हैं. जगरनाथ देव ने भगवान राम, आरिफ ने लक्ष्मण, रूही शर्मा ने सीता, मान्यता सिंह ने कौशल्या, क्षितिज ने सुमित्रा, अरणी ने कैकई, चिराग शर्मा ने हनुमान, नवीन कुमार शाह ने रावण, दिव्यांश सिंह ने विभीषण, ग्रीसा ने सूर्पनखा और श्रुति कुमारी ने जटायु का किरदार निभाया. मौके पर प्रिंसिपल एसके मिश्रा ने कहा कि भगवान राम का जीवन आदर्श जीवन का उत्कृष्ट उदाहरण है. इसलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है. रामायण की कथा धर्म, कर्तव्य, रिश्ते व नैतिकता की शिक्षा देती है. मौके पर स्कूल स्टाफ व अभिभावक उपस्थित थे.

श्री अय्यप्पा विद्यालय में मनाया गया प्रवेश महोत्सव

श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल में बुधवार को चैतन्य ज्योति – स्कूल चले हम प्रवेश महोत्सव मनाया गया. प्राचार्या पी शैलजा जयकुमार, उप प्राचार्यों राजलक्ष्मी व सुरेशबाबू और अभिभावकों ने उद्घाटन किया. छात्र व छात्राओं द्वारा स्वागत गान और शास्त्रीय स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया. प्राथमिक वर्ग के बच्चों ने नृत्य नाटिका का मंचन किया. मौके पर श्री अय्यप्पा सेवा संगम के अध्यक्ष पी राजगोपाल, उपाध्यक्ष शशीन्द्रन करात व मोहनन आरनायर, महासचिव ईएस सुसीलन, कोषाध्यक्ष बालाचंद्रन और निदेशक मंडल के सदस्य सुरेश कुमार केए और डॉ. सुरेश बाबू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >