नशे के कारोबार पर अब सख्त एक्शन, डीसी-एसपी ने विशेष अभियान चलाने का दिया निर्देश

बोकारो में नशे के कारोबार और दुरुपयोग को रोकने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने सख्त कार्रवाई और विशेष जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

नशे के कारोबार व दुरुपयोग पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई. राज्य स्तरीय एनसीओआरडी बैठक में प्राप्त दिशा-निर्देशों व बिंदुओं पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने को लेकर डीसी अजय नाथ झा व एसपी नाथू सिंह मीणा की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई.

इसमें सहायक कलेक्टर, डीएसपी सिटी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में नशीले पदार्थों के स्रोत से लेकर उनकी आपूर्ति, वितरण और उपभोग तक के संपूर्ण नेटवर्क की पहचान करने के लिए अपस्ट्रीम व डाउनस्ट्रीम लिंकज पर विशेष रूप से कार्य करने का निर्णय लिया गया.

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि नशीले पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े प्रत्येक स्तर की जानकारी एकत्रित कर उसके आधार पर कानून सम्मत और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. नशीले पदार्थों की जब्ती और उनके सुरक्षित एवं नियमानुसार ड्रग डिस्पोजल की प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >