बोकारो: बालीडीह स्थित होली क्रॉस प्री प्राइमरी स्कूल में बुधवार को एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक के करीब दर्जनों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. प्रतिभागियों ने अलग अलग गीतों पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों का मनसेरंजन किया.
वहीं विद्यालय के प्राचार्य सिस्टर केविन ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता छात्र छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ रचनात्मकता विकास में सहायक होती है.समापन कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने समूह नृत्य की प्रस्तुति दी.कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने लोक नृत्य के साथ कई राज्यों के नृत्य को प्रस्तुत किया.
