बोकारो. एसआईआर अभियान के तहत शुक्रवार (10 जुलाई) को उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो बीएलओ को बीएलओ ऑफ दी डे के रूप में चिन्हित किया गया है. चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-89 की बीएलओ लीलावती देवी ने एक ही दिन में 1,151 गणना प्रपत्रों का वितरण कर सर्वाधिक प्रपत्र वितरित करने का उल्लेखनीय कार्य किया. उनके सुपरवाइजर सुनील कुमार हैं.
वहीं, गोमिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-311 की बीएलओ प्रतिभा देवी ने एक ही दिन में 300 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कर सर्वाधिक डिजिटाइजेशन का रिकॉर्ड बनाया. उनके कार्य में सुपरवाइजर फतिक चंद्र महतो ने सक्रिय सहयोग किया.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ झा ने दोनों बीएलओ व उनके सुपरवाइजर की सराहना करते हुए कहा : ऐसे समर्पित व उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों से अन्य बीएलओ भी प्रेरणा लें. एसआईआर अभियान के तहत गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण व डिजिटाइजेशन कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभायें.
