Bokaro News : बलथरवा में मिला बीमार गिद्ध

Bokaro News : गोमिया प्रखंड में झुमरा पहाड़ के निकट बलथरवा गांव में एक पेड़ के नीचे एक बीमार गिद्ध मिला.

ललपनिया. गोमिया प्रखंड में झुमरा पहाड़ के निकट बलथरवा गांव में एक पेड़ के नीचे एक बीमार गिद्ध मिला. ग्रामीण महिलाओं की सूचना पर पचमो ग्राम पंचायत वन समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार पहाड़िया गिद्ध को सुरक्षित स्थान में ले गये. बाद में चतरोचटी वन क्षेत्र कार्यालय में वनरक्षी विकास कुमार महतो को सौंप दिया. उन्होंने विलुप्त हो रहे गिद्ध पक्षी का इलाज कराने व संरक्षित करने का बात कही. वनरक्षी श्री महतो ने कहा कि बिशनुगढ़ स्थित पशु चिकित्सा पदाधिकारी के पास ले जाकर इलाज कराया जायेगा. इलाज के बाद सरिया स्थित वन क्षेत्र में रखा जायेगा. मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश महतो, कार्तिक महतो, श्रवण महतो आदि ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >