Bokaro News : सदर अस्पताल : आज से सुबह नौ बजे से तीन बजे तक ओपीडी सेवा

Bokaro News : 27 सितंबर को कागजी कार्रवाई पर लगी मुहर, प्रभात खबर ने उठाया था मामला

Bokaro News : सदर अस्पताल में सोमवार (29 सितंबर) से एक शिफ्ट (सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक) में मरीजों को ओपीडी सेवा का लाभ मिलेगा. अस्पताल में दो शिफ्ट (सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक व शाम चार बजे से शाम छह बजे तक) में ओपीडी सेवा चल रही थी. इसे लेकर आमलोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था. दूर-दराज से आनेवालों को बिना स्वास्थ्य सेवा के ही घर वापस लौट जाना पड़ता था. इसे लेकर प्रभात खबर ने तीन सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से बातचीत की थी. स्वास्थ्य मंत्री ने तीन सितंबर को ही एक शिफ्ट में सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा शुरू करने का मौखिक आदेश जारी कर दिया था. आदेश के बाद सिविल सर्जन डॉ एबी प्रसाद व सदर डीएस डॉ एनपी सिंह ने कागजी स्वीकृति के लिए विभाग को पत्र भेज दिया था. 27 सितंबर को कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद स्वीकृति मिल गयी. अब मरीजों को ओपीडी सेवा के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. सिविल सर्जन डॉ एबी प्रसाद ने कहा : जनहित को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य मंत्री के मौखिक आदेश के बाद स्वीकृति पत्र प्राप्त हो गयी. प्रभारी प्रबंधक पवन श्रीवास्तव ने कहा : चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों का ड्यूटी रोस्टर भी तैयार कर लिया गया है. किसी को परेशानी नहीं होगी. जनहित को लाभ पहुंचाना पहली प्राथमिकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >