तरंगा चेकनाका में वाहन से 1.40 लाख रुपये बरामद

तरंगा चेकनाका में वाहन से 1.40 लाख रुपये बरामद

दुगदा. बोकारो झरिया ओपी क्षेत्र के तरंगा चेकनाका में बुधवार को जांच के दौरान एफएसटी ने एक कार से एक लाख 40 हजार रुपया बरामद किया. यह कार बोकारो से टी मोड़ होते हुए धनबाद जा रही थी. इसमें सवार लोदना धनबाद के अबरार खान और आरामोड़ धनबाद के इरफान अंसारी के पास से 500 रुपये के 258 नोट, 200 के 50 नोट और 100 के दस नोट मिले. मौके पर बोकारो झरिया ओपी प्रभारी श्रीनिवास सिंह और दुगदा थाना प्रभारी मनीष कुमार समेत पुलिस के जवान उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >