Bokaro News : राम मंदिर की स्थापना की वर्षगांठ पर अनुष्ठान

Bokaro News : अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर महावीर मंगल सेवा दल द्वारा अनुष्ठान का आयोजन किया गया.

अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर महावीर मंगल सेवा दल द्वारा बोकारो थर्मल स्थित हनुमान मंदिर में पूजा, अखंड कीर्तन व दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. दो दिवसीय आयोजन बुधवार से शुरू हुआ. पूजा में यजमान भगवान यादव व उनकी पत्नी निशा कुमारी थे. पुजारी महेष्वर पंडित ने पूजा करायी. आयोजन को लेकर प्रदीप प्रसाद, सच्चिदानंद यादव, महादेव राम, बैद्यनाथ प्रसाद, अनिल सिंह, भैरव महतो, मोती साव, सुनील, अनिल व राजकुमार सिंह आदि लगे हैं.

अखंड हरि कीर्तन को लेकर जरीडीह बाजार में निकली कलश यात्रा

जरीडीह नीचे बाजार नीमतला महावीर स्थान में 24 घंटे के अखंड हरि कीर्तन का बुधवार शुरू हुआ. इसको लेकर बुधवार को कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा बाजार का भ्रमण करने के बाद दामोदर नदी के तट पहुंची. पुजारी अशोक पांडे व विष्णु पांडे ने कलशों में जल भराया. इसके बाद कलशों को मंदिर में स्थापित किया गया और पूजा के बाद हरी कीर्तन शुरू हुआ. मौके पर बृजनंदन केसरी, राजू केसरी, चंदन पंडित, सनी केसरी, संजय केसरी, बंटी केसरी, पंकज साहनी, शेखर साहनी, बबलू केसरी, मनप्रीत सिंह, राजेंद्र केसरी, अनिल पंडित, सुमित केसरी, आयुष केसरी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >