निवेश का पैसा वापस दिलाने का आग्रह

निवेश का पैसा वापस दिलाने का आग्रह

ललपनिया. कसमार प्रखंड अंतर्गत पूरनापानी- मंजूर के सैकड़ों ग्रामीण रविवार को साड़म में भाकपा नेता इफ्तेखार महमूद से मिले. कहा कि सहारा इंडिया में निवेश किया पैसा वापस नहीं मिल रहा है. दो-तीन साल से परेशान हैं. कई जनप्रतिनिधियों से मिले, लेकिन पैसा दिलाने का कोई प्रयास नहीं हो रहा है. इफ्तेखार महमूद ने कहा कि इस सरकार से बिना आंदोलन किये कोई उम्मीद नहीं है. हर जमाकर्ता का पैसा वापस कराने के लिए हरसंभव कार्रवाई करने की तैयारी में है. मौके पर दीनू सिंह, ठाकुर घटवार, हरिहर सिंह, गुज्जू सिंह, रेशमी देवी, गीता देवी, सुशीला देवी, लज्जू देवी, झरी सिंह, बढ़न सिंह आनंद कुमार सिंहा, बढ़न महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >